20 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

भीषण गर्मी के बाद मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि गुरुवार 12 जून को झारखंड के 20 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर-पश्चिमी इलाकों को छोड़कर राज्य के सभी हिस्सों में वज्रपात होगा। तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर रहने की संभावना है।
झारखंड का मौसम: इन 20 जिलों में बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि जिन 20 जिलों में बारिश होगी, उनमें कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। झारखंड में 3 दिनों में 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 12 जून को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर शेष हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।