Samachar Nama
×

हजारीबाग में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप, सड़क जाम

 हजारीबाग में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप, सड़क जाम

झारखंड के हज़ारीबाग शहर के ओकनी मोहल्ले में गुरुवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान बॉम्बे हाउस कोरा निवासी राजा के रूप में हुई है, जो शादी के बाद अपनी पत्नी रानी के साथ ओकनी में रहता था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर आए परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और उसकी पत्नी रानी पर हत्या का आरोप लगाया। गुस्साए लोगों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखी।

पत्नी पर हत्या का आरोप

मृतक की माँ आशा देवी ने लोहसिंघना थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि राजा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या करके उसे फंदे से लटकाया गया है। उनका कहना है कि राजा की पत्नी रानी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी तनाव के बीच यह घटना घटी।

रानी पहले से ही दो बच्चों की माँ थी - परिजन
परिजनों का दावा है कि रानी पहले से ही शादीशुदा थी। उसके दो बच्चे भी हैं। राजा और रानी की शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी। दोनों अलग-अलग घरों में रहने लगे थे। जब राजा घर पर होता था, तो वह बच्चों की देखभाल करता था। लेकिन, हाल के दिनों में रानी किसी दूसरे आदमी से फ़ोन पर बात कर रही थी, जिससे विवाद बढ़ गया।

रानी ने राजा के फांसी लगाने की खबर दी

गुरुवार सुबह करीब 4 बजे रानी ने राजा के परिजनों को फ़ोन करके बताया कि राजा ने फांसी लगा ली है। इसके बाद वह फरार हो गई। परिजन जब ओकनी पहुँचे तो राजा मृत पाया गया। वे उसे सदर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन रानी की तलाश करते हुए थाने पहुँचे।

कुछ ही देर में थाने से गायब हो गई रानी - परिजन
परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद रानी थाना परिसर से गायब हो गई। परिजन आक्रोशित हो गए और थाना परिसर के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि रानी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या की है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Share this story

Tags