
झारखंड में मछली उत्पादन पर निर्भरता कम करने के लिए मत्स्य विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। मछली पालन से जुड़े किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनका रजिस्ट्रेशन कराने की पहल की जा रही है। ऐसे में अगर राज्य के मत्स्यपालक किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करना है तो उन्हें राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत झारखंड के सक्रिय मछुआरे, मत्स्य कृषक, मत्स्य कर्मी, विक्रेता और मत्स्य समितियों के सदस्य तथा मत्स्य व्यापारी भी इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।