Samachar Nama
×

झारखंड में मानसून का आगमन जून के मध्य में होने की संभावना

झारखंड में मानसून का आगमन जून के मध्य में होने की संभावना

मंगलवार 17 जून को बिहार और झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी। बिहार में मानसून सीमांचल के रास्ते पहुंचा, जबकि झारखंड में संथाल परगना क्षेत्र के रास्ते प्रवेश किया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में इन दोनों राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

अगले 5 दिनों में बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते राज्य में प्रवेश कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अभी मानसून भले ही न पहुंचा हो, लेकिन मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में बारिश संबंधी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।

रांची समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश

रांची स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 जून को आ चुका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं। रांची में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची, हजारीबाग में 29 मिमी बारिश हुई है। बोकारो, खूंटी और गुमला जिलों में भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है।

Share this story

Tags