Samachar Nama
×

झारखंड में आफत बना मानसून, राजधानी सहित 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में आफत बना मानसून, राजधानी सहित 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजधानी रांची और आसपास के जिलों में सक्रिय मानसून का असर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में परेशानियां बढ़ गई हैं। शहर के नाले पानी से लबालब हैं, वहीं गांवों के खेतों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मानसून की बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था को सड़कों पर ला दिया है। नालों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और कई जगहों पर लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से 4 जुलाई को जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी भाग यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और साहिबगंज में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

Share this story

Tags