झारखंड में बड़ा ऑपरेशन सफल: स्वर्णरेखा नदी से मिले WWII के दो अमेरिकी बम डिफ्यूज, सेना ने ‘बंकर तकनीक’ से किया निष्क्रिय
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिले द्वितीय विश्व युद्ध काल के दो अमेरिकी बमों को भारतीय सेना ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया।
बहरागोड़ा क्षेत्र के पानीपड़ा-नागुड़साई इलाके में मिले इन बमों को लेकर पिछले कई दिनों से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क थीं। मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था और आसपास के लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र को पूरी तरह खाली कराया गया था।
🚨 ‘बंकर तकनीक’ से हुआ सफल निष्क्रियकरण
भारतीय सेना की स्पेशल टीम ने अत्यधिक जोखिम को देखते हुए ‘बंकर तकनीक’ का इस्तेमाल किया। इस तकनीक के जरिए नियंत्रित वातावरण में दोनों बमों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया गया।
स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिले इन बमों को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल था, लेकिन ऑपरेशन सफल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

