Samachar Nama
×

 सड़क दुर्घटना में लेबर कोर्ट के पेशकार की मौत, पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर

 सड़क दुर्घटना में लेबर कोर्ट के पेशकार की मौत, पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर

धनबाद सदर थाना क्षेत्र के बेकर डैम झील के पास रविवार की सुबह 2:00 बजे सड़क दुर्घटना में लेबर कोर्ट कर्मी कृष्णा महतो की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। पत्नी रंभा देवी, बेटी निकिता और बेटा धीरज महतो का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि कृष्णा महतो अपने परिवार के साथ रांची स्थित अपने घर से धनबाद आ रहे थे। बेकर डैम के पास तेज रफ्तार टेंपो उनके सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कृष्णा महतो की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कृष्णा महतो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चों के पैर टूट गए। सूचना मिलने पर डालसा रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और सभी को अस्पताल पहुंचाया। पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर बताया जा रहा है कि पत्नी और दो बच्चों की हालत भी गंभीर है, सभी के पैर टूट गए हैं। मेडिकल कॉलेज में कच्चा प्लास्टर चढ़ाया गया है। डॉक्टर सभी को रांची रेफर करने की तैयारी कर रहे हैं।

Share this story

Tags