
झारखंड के शिक्षा सचिव के रवि कुमार और झारखंड एकेडमिक काउंसिल के चेयरमैन अनिल कुमार महतो ने एक सादे समारोह में रिजल्ट का ऐलान किया। इसके साथ ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी हो गए। मैट्रिक में चार लाख 27 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 4 लाख सात हजार से ज्यादा सफल रहे। इसी तरह इंटर के विज्ञान संकाय में कुल 73 हजार 833 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 60 हजार 134 सफल घोषित किए गए। 12वीं साइंस की टॉपर दिव्या कुमारी रामगढ़ के जीएम हाई स्कूल की छात्रा है। सेकेंड टॉपर रांची के उसुर्लाइन कॉन्वेंट की खुशी कुमारी और थर्ड टॉपर इसी स्कूल की प्रियंका घोष और हजारीबाग के इंटर साइंस कॉलेज के पवन कुमार राणा रहे। मैट्रिक टॉपर श्रेया सोनगीरी जमशेदपुर के पूरना पानी आदिवासी हाई स्कूल की छात्रा है। सेकेंड टॉपर दुमका के हथिया पाथर के सौरभ कुमार पाल और थर्ड टॉपर हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की दीक्षा भारती रहे।
--आईएएनएस
रांची न्यूज डेस्क !!!
एसएनसी/एएनएम