झारखंड में अगले 72 घंटे भारी, पूरे राज्य के लिए अलर्ट जारी, ओले और बिजली बरपाएंगे कहर
अगले 72 घंटे तक रांची-झारखंड में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज और बिजली भी चमक सकती है। आईएमडी ने पीला अलर्ट जारी किया है। हालांकि, झारखंड में 22 अप्रैल तक मौसम में बदलाव रहेगा। इस दौरान भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है।
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
वक्फ बोर्ड क्या है, जिसके संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल? 'सीरियल किलर' चार्ल्स शोभराज, जिसके प्रशंसकों में 16 से 50 वर्ष की महिलाएं शामिल थीं, में था ये जादू
झारखंड में आज (गुरुवार, 17 अप्रैल) मौसम बुधवार जैसा ही रहने का अनुमान है। इस दिन भी प्रदेश के 18 जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। वर्षा के दौरान गरज और बिजली चमक सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि झारखंड में 22 अप्रैल तक मौसम ठंडा रहेगा। इस दौरान बारिश जारी रहेगी।
अगले तीन दिनों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए इस संबंध में चेतावनी जारी की है।
पिछले 24 घंटों में झारखंड में मौसम कैसा रहा?
झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर आंधी और बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश खूंटी में 42 मिमी रिकार्ड की गयी. सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान धनबाद में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

