झारखंड में अगले 3 दिन दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, कई जिलों में आंधी के साथ होगी भारी बारिश

राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के संकेत हैं। इस संदर्भ में मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि 16 जून को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है और 17 जून को गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है। इस संदर्भ में येलो और ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। 18 जून को कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो के साथ-साथ चतरा, पलामू, लातेहार, देवघर, जामताड़ा और धनबाद में भारी बारिश हो सकती है।