श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, देवघर-दिल्ली के लिए विशेष विमान सेवा शुरू

श्रावण मेले के दौरान पहली बार देवघर से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की जा रही है। श्रावण मास में श्रद्धालुओं को यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए इंडिगो ने 222 सीटर विमान चलाने की तैयारी की है। श्रावण मेला 11 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगा। देवघर और सुल्तानगंज के बीच लगने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावण मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। इंडिगो प्रबंधन के अनुसार देवघर-दिल्ली फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ये फ्लाइट किस दिन उपलब्ध होगी, इसकी घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। देवघर और दिल्ली के बीच 180 सीटर फ्लाइट पहले से उपलब्ध है, यह प्रतिदिन सुबह और शाम उड़ान भरती है। अच्छी फ्लाइट व्यवस्था होने से इस साल सावन में यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। देवघर एयरपोर्ट पर संचार की अच्छी व्यवस्था है। इस कारण सावन में खूब फ्लाइट होती हैं।