Samachar Nama
×

रिमझिम फुहारों ने दी गर्मी से राहत, 9 जिलों 50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, बिजली गिरने का भी अलर्ट

रिमझिम फुहारों ने दी गर्मी से राहत, 9 जिलों 50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, बिजली गिरने का भी अलर्ट

राजधानी रांची और आसपास के जिलों में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी में तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 17 जून को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ-साथ नजदीकी मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात होगा। इसके साथ ही वज्रपात को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 18 जून को भी यह स्थिति बनी रहेगी।

Share this story

Tags