झारखंड 13 साल की मासूम से गैंगरेप में नया खुलासा, 5 आरोपियों ने की थी हैवानियत
पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार में चार नहीं, बल्कि पाँच लोग शामिल थे। यह खुलासा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुआ।पुलिस ने गुरुवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, एक आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंगरडीहा गाँव निवासी 22 वर्षीय राजेंद्र गोप उर्फ राज और मंजरी थाना क्षेत्र के बड़बिल गाँव निवासी 20 वर्षीय ब्रजमोहन बिरुवा उर्फ सोडा शामिल हैं।
ये गिरफ्तार
राजेंद्र गोप उर्फ राज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। उसने पाँचवें आरोपी की पहचान ब्रजमोहन बिरुवा के रूप में की। बुधवार रात गाँव में छापेमारी के बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।दोनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, अंगरडीहा गाँव निवासी एक आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।स्थानीय थाना प्रभारी विनोद पासवान ने बताया कि मझगांव थाना क्षेत्र के बेनीसागर से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पीड़िता दर्द से तड़प रही थी।
इस बीच, परिजनों ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के कारण लड़की की तबीयत बिगड़ गई थी। उसके पूरे शरीर में तेज दर्द हो रहा था। अस्पताल में जांच और इलाज के बाद उसे आराम मिला। वह फिलहाल घर पर है।घटना के बाद से वह काफी डरी हुई है। उसे बाहर जाने में भी डर लग रहा है। सामूहिक बलात्कार में शामिल दो आरोपी मुकेश सिंकू और लक्ष्मण पूर्ति अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

