पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 77 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से दिल्ली में इस जानलेवा बीमारी का चल रहा था ईलाज
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार दोपहर 1:12 बजे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में अंतिम सांस ली। 79 वर्षीय मलिक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मलिक के निधन की जानकारी उनके पूर्व ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई है।
सत्यपाल मलिक को क्या बीमारी थी?
11 मई को उन्हें मूत्र संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी की समस्या थी, जिसके कारण उन्हें आरएमएल अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा था। नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. महापात्रा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था। आरएमएल में उनका मधुमेह, किडनी रोग और उच्च रक्तचाप का इलाज चल रहा था।
वे कई राज्यों के राज्यपाल रहे
उन्होंने बिहार, गोवा, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का पद संभाला था। उनके निधन पर देश के प्रमुख नेताओं ने X पर पोस्ट करके शोक व्यक्त किया है। देश उन्हें एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में जानता था।
6 साल पहले हटाया गया था अनुच्छेद 370
6 साल पहले जब अनुच्छेद 370 हटाया गया था, तब सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। जिसके कारण जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा समाप्त हो गया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में काफ़ी सुधार देखने को मिला। इसके कारण राज्य में आतंकवादी घटनाओं में कमी देखी गई।
दुष्यंत चौटाला ने जताया शोक
जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता दुष्यंत चौटाला ने सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने X पर पोस्ट करके दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है। पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ जननेता श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे हमेशा निडरता से जनहित की बातें करते रहे। जननायक जनता पार्टी उनकी बेबाक राजनीति, किसान हितैषी सोच और सार्वजनिक जीवन में सादगी को सादर नमन करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

