Samachar Nama
×

रामनगर-ऊधमपुर रोड पर मौत का मंजर! बस हादसे में 10 की जान गई, कई लोग गंभीर रूप से घायल

रामनगर-ऊधमपुर रोड पर मौत का मंजर! बस हादसे में 10 की जान गई, कई लोग गंभीर रूप से घायल

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी त्रासदी की खबरें आ रही हैं। रामनगर-ऊधमपुर हाईवे पर एक बस पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। यह दुर्घटना तब हुई जब बस रामनगर से ऊधमपुर की ओर जा रही थी।

घायलों को एयरलिफ्ट करने की तैयारियां जारी
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "मैंने अभी-अभी ऊधमपुर के डिप्टी कमिश्नर (DC) मिंगा शेरपा से बात की। उन्होंने मुझे कनोट गांव में एक घंटे से भी कम समय पहले हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। इस दुर्घटना में रामनगर से ऊधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। जान-माल के भारी नुकसान की आशंका है।

हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व वाली हमारे स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूँ।"

Share this story

Tags