Samachar Nama
×

'हृदय विदारक, इसका वर्णन नहीं किया जा सकता', विमान हादसे पर बोले अश्विनी चौबे

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में तकनीकी खराबी की संभावना से इनकार नहीं किया है।
'हृदय विदारक, इसका वर्णन नहीं किया जा सकता', विमान हादसे पर बोले अश्विनी चौबे

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में तकनीकी खराबी की संभावना से इनकार नहीं किया है।

अश्विनी चौबे ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "अहमदाबाद की विमान दुर्घटना हृदय विदारक है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ऐसा लग रहा है कि घटना घट रही है। पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। जिस प्रकार से यह घटना घटी और जितने लोग मरे, वह काफी डरावना और भयावह था। घटना से मन व्यथित हुआ है। प्रधानमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया। गृह मंत्री और विमानन मंत्री भी पहुंचे थे।"

अश्विनी चौबे ने कहा, "इस घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। उनके निधन की सूचना ने भी मुझे झकझोर दिया। विद्यार्थी परिषद के समय से ही मेरी उनके साथ मित्रता थी। उनके परिवार से भी बेहद गहरा नाता है। हर समय उनसे बातचीत होती रहती थी। उनकी बेटी की शादी में भी मैं गया था। वह बेटी से मिलने ही लंदन जा रहे थे। ऐसी घटना घटी है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। भगवान उनकी और इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करे। साथ ही, इस कष्ट को झेलने की उनके परिवार को शक्ति दे।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टेकऑफ के समय पायलट को किसी भी तकनीकी खराबी का पता नहीं था। इसी वजह से उन्होंने टेकऑफ किया। पायलट काफी अनुभवी थे। उनकी क्षमता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। तकनीकी रूप से जो खामी विमान में आई उसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा और विशेषज्ञ ही इसके बारे में बता पाएंगे। तकनीकी गड़बड़ी थी, इससे ज्यादा फिलहाल कुछ कहना ठीक नहीं है।

--आईएएनएस

पीएके/एकेजे

Share this story

Tags