IMD का बड़ा अलर्ट! 21 राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी, जाने दिल्ली से UP-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम
आज दिल्ली-NCR और UP में मौसम बदलने की संभावना है। IMD ने आज दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान लगाया है, जबकि UP के कुछ जिलों में भी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने जोर पकड़ लिया है। इसके अगले 2 से 3 दिनों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है।
UP के किन जिलों में आज बारिश होगी?
मौसम विभाग ने मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है।
बिहार और झारखंड में मौसम कैसा रहेगा?
IMD के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 11 जून तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। आज बिहार में तेज हवाओं (50-70 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। 7 और 8 जून को भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।
MP और राजस्थान में क्या स्थिति है?
आज राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का अनुमान है। राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि के साथ बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में हवाएं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
असम और त्रिपुरा में भारी बारिश
पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मिजाज अस्थिर रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

