Samachar Nama
×

IMD Weather Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले हफ्ते कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

IMD Weather Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले हफ्ते कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. शशिकांत ने ABP न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि इस सीज़न में अब तक देश में सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

डॉ. शशिकांत ने कहा कि आने वाले दिनों में मध्य और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा और दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। डॉ. शशिकांत के अनुसार, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश जारी रह सकती है। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई से मॉनसून पूरे देश में फैल चुका है और अब लगभग सभी राज्यों में इसका असर दिख रहा है।

**दिल्ली-NCR मौसम अपडेट**

दिल्ली-NCR के मौसम के बारे में डॉ. शशिकांत ने कहा कि अभी सिर्फ हल्की बारिश की उम्मीद है। शाम को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अभी भारी बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। उन्होंने बताया कि गुजरात और महाराष्ट्र में हाल ही में बहुत भारी बारिश हुई है, और कुछ इलाकों में तो रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मध्य भारत में मॉनसून बहुत सक्रिय है, जिससे कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। IMD के अनुसार, अगले सात दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक होने की संभावना है; हालांकि, उत्तर भारत के कुछ अन्य हिस्सों में मॉनसून की गतिविधि सामान्य से कम हो सकती है।

Share this story

Tags