
रांची- झारखंड में 10 से 13 जून तक भारी बारिश हो सकती है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात हो सकता है। इसके बाद मानसून की बारिश हो सकती है। 11 जून के बाद झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है।
झारखंड में 11 जून के बाद भारी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है कि 11 जून के बाद झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। 10 जून को झारखंड के पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को छोड़कर अन्य इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।
झारखंड के सभी हिस्सों में 10 से 13 जून तक बारिश होगी
झारखंड के सभी हिस्सों में 10 से 13 जून तक बारिश हो सकती है। 11 से 13 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात हो सकता है। इसके बाद झारखंड में मानसून की बारिश हो सकती है। इस दौरान झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान भी 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा
रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पलामू में सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। डालटनगंज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। गढ़वा का अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।