Samachar Nama
×

कर्नाटक के एक गांव में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

चिक्कमगलुरु (कर्नाटक), 8 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के हेदादालु गांव में बुधवार को एक हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला।
कर्नाटक के एक गांव में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

चिक्कमगलुरु (कर्नाटक), 8 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के हेदादालु गांव में बुधवार को एक हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला।

पीड़िता की पहचान 45 वर्षीय मीना के रूप में हुई।

हाथी ने दो अन्य मजदूरों पर भी हमला किया था, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज चिक्कमगलुरु जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मीना और अन्य पर जंगली हाथी ने उस समय हमला किया जब वे अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि मीना ने भागने की कोशिश की लेकिन हाथी ने उसे पकड़ लिया और फिर कुचल दिया।

यह घटना अल्दुरु वन रेंज की सीमा में हुई। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से उनके जीवन की सुरक्षा की मांग की है क्योंकि सात हाथियों का झुंड गांव के बहुत करीब रह रहा है और लोग किसी भी तरह की गतिविधि करने से डर रहे हैं।

उन्होंने आग्रह किया है कि हाथियों को जंगल में भगा दिया जाना चाहिये।

इसके अलावा, एक हाथी एक महीने से झुंड से बिछड़कर आवासीय क्षेत्रों तथा खेतों में स्वतंत्र रूप से घूम रहा है और लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने एक महीने पहले ही गुहार लगाई थी और वन अधिकारियों ने कुछ नहीं किया।

--आईएएनएस

एकेजे

Share this story

Tags