Samachar Nama
×

पंचतत्व में विलीन हुुए सुब्रत रॉय, पार्थिव शरीर को पोते ने दी मुखाग्नि

लखनऊ, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय गुरुवार शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम श्मशान घाट में किया गया। यह वही श्मशान घाट है जिसका उन्होंने जीर्णोद्धार कराया था।
पंचतत्व में विलीन हुुए सुब्रत रॉय,  पार्थिव शरीर को पोते ने दी मुखाग्नि

लखनऊ, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय गुरुवार शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्‍कार बैकुंठ धाम श्मशान घाट में किया गया। यह वही श्मशान घाट है जिसका उन्‍होंने जीर्णोद्धार कराया था।

अंतिम संस्कार रॉय के पोते हिमांक रॉय ने किया क्योंकि उनके बेटे सुशांतो और सीमांतो विदेश में रहते हैं और दाह संस्कार के लिए समय पर भारत वापस नहीं आ सके।

शव यात्रा दोपहर में सहारा शहर से शुरू हुई जिसमें हजारों दोस्त, शुभचिंतक और कर्मचारी मौजूद थे। समारोह सनातन रीति रिवाज के अनुसार किया गया।

सहाराश्री के नाम से मशहूर रॉय के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व सांसद राज बब्बर, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी शामिल थे।

सहाराश्री का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे।

--आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

Share this story

Tags