Samachar Nama
×

खड़गे और गहलोत ने अस्पताल में भर्ती सहायक इंजीनियर से मुलाकात की

जयपुर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में सहायक इंजीनियर हर्षाधिपति वाल्मीकि से मुलाकात की।

जयपुर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में सहायक इंजीनियर हर्षाधिपति वाल्‍मीकि से मुलाकात की।

खड़गे ने कहा कि हर्षाधिपति पर हमले के लिए गिरिराज मलिंगा जिम्मेदार हैं। जिस मलिंगा को कांग्रेस ने पार्टी निष्कासित कर दिया, उसे भाजपा ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे दिया है।

उन्‍होंने कहा, "हर्षाधिपति के शरीर की हड्डियों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। गहलोत ने हर्षाधिपति के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और उनकी मदद की। भाजपा कहती है कि वो गरीबों और दलितों के साथ है, लेकिन मलिंगा जैसे लोगों को टिकट देकर भाजपा ने दिखा दिया है कि उसकी कथनी और करनी में कितना अंतर है।"

मलिंगा मार्च 2022 में धौलपुर जिले के बाड़ी से विधायक चुने गए थे। मलिंगा और उनके समर्थकों ने हर्षाधिपति की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। पिटाई के कारण उन्हें 22 फ्रैक्चर हुए और वह पिछले डेढ़ साल से एसएमएस अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मलिंगा के निर्लज्ज हमले से हर्षाधिपति को पिछले डेढ़ साल में काफी नुकसान हुआ है। उन्‍होंने कहा, ''मैं समझता हूं कि उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी। जब खड़गे जी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने भी हर्षाधिपति से मिलने की इच्छा जताई। भाजपा ने हमलावर के खिलाफ बोलने के बजाय उसे टिकट देकर गले लगा लिया। यह राजनीति का एक काला अध्याय है।''

उन्होंने कहा, ''इस घटना ने सभी को परेशान कर दिया है। पार्टी विधायक होने के बावजूद मलिंगा को गिरफ्तार कर लिया गया। मलिंगा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हमारे नेतृत्व ने यह संदेश देने के लिए उनका टिकट भी रद्द कर दिया कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।''

घटना के तुरंत बाद भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाया था, लेकिन अब उसने उसी व्यक्ति को टिकट दे दिया है, जो इसके लिए जिम्मेदार है। सीएम गहलोत ने कहा, ''यह बीजेपी और आरएसएस की दलित विरोधी नीति का सबूत है।''

--आईएएनएस

एफजेड/एसजीके

Share this story

Tags