ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कई इलाकों में बारिश-तूफान, फुटेज में देंखे भेड़-बकरियां बहीं, भारी नुकसान
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना तो हुआ है, लेकिन कई जगहों पर नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं।राज्य के शिमला समेत कई इलाकों में बीती रात तेज हवाओं के साथ तूफान जैसी स्थिति बनी रही। वहीं Bharmaur और Lahaul Spiti की ऊंची चोटियों पर फिर से बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली।
लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जनजीवन प्रभावित भी हुआ है।इसी बीच चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में बीती शाम तेज बारिश के बाद रजेरा के गढ़ नाला में अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ की चपेट में आने से लगभग 20 भेड़-बकरियां बह गईं, जिससे पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
इसके अलावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पेड़ गिरने और मलबे के कारण वाहनों के दबने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और राहत कार्यों की बात भी कही जा रही है।फिलहाल हिमाचल प्रदेश में मौसम का यह बदला मिजाज लोगों के लिए राहत और परेशानी दोनों लेकर आया है।

