
बद्रीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए हाईवे पर फैले हिमखंड किसी कौतुहल से कम नहीं हैं। यहां पहुंचकर श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, वे इस पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ले रहे हैं।
बद्रीनाथ धाम से एक किमी पहले हाईवे पर विशाल हिमखंड फैला हुआ है। यहां भक्त बर्फीले पहाड़ों से होकर गुजर रहे हैं। मई के महीने में बर्फ को करीब से देखना श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है।
यहां दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। दिल्ली से आए प्रमोद कहते हैं कि यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। जहां बड़े शहरों में लोग गर्मी से परेशान हैं, वहीं यहां वे अपनी आंखों के सामने बर्फबारी देख रहे हैं।
उत्तरकाशी: खतरा... रस्सी के सहारे भागीरथी पार कर गौमुख पहुंचने वाले पर्यटक जान जोखिम में डाल रहे, नहीं बना पुल
बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को 13,180 श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। अब तक बद्रीनाथ के दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 79,678 हो गई है। यात्री सुबह से ही लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। दर्शन के लिए मंदिर पर सुबह से शाम तक कतार लगी रहती है।
वहीं भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए धाम के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच भक्त मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।
बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए हर दिन भीड़ उमड़ रही है। इसे नियंत्रित करना, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा जेबकतरों सहित असामाजिक तत्वों से निपटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। देश के हालात को ध्यान में रखते हुए दरगाह पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।