
कांग्रेस ने पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बाद 26 अप्रैल को शिमला में होने वाली अपनी 'संविधान बचाओ' रैली रद्द कर दी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमले के पीड़ितों के सम्मान में रैली रद्द की गई है। राज्य के सभी शीर्ष कांग्रेस नेताओं को इस रैली में भाग लेना था।