Samachar Nama
×

दिल्ली से लेकर बिहार तक बरसेंगे बादल, UP के 58 जिलों में अलर्ट, जानें-पहाड़ों पर कैसा रहेगा आज मौसम

दिल्ली से लेकर बिहार तक बरसेंगे बादल, UP के 58 जिलों में अलर्ट, जानें-पहाड़ों पर कैसा रहेगा आज मौसम

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में मौसम में बदलाव आया है। कई राज्यों में तूफान और बारिश हुई है, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज भी अधिकांश मैदानी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की भी उम्मीद जताई है। राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

यूपी के जिलों में बारिश होगी।
उत्तर प्रदेश के 58 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अंबेडकर नगर, अमेठी, आजमगढ़, बहराइच, बलिया और गोरखपुर समेत अन्य जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ कुछ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में आज भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। धूल भरी आँधी भी आ सकती है।

बिहार में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

मौसम विभाग ने आज बिहार में तेज हवाएं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र हवाओं के कारण पटना, गया और अन्य जिलों में गरज के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Share this story

Tags