Samachar Nama
×

75 साल के कन्हैया लाल ने 63 साल की सबीना से रचाई शादी, वीडियो में देंखे वृद्धाश्रम में हुई थी पहली मुलाकात

75 साल के कन्हैया लाल ने 63 साल की सबीना से रचाई शादी, वीडियो में देंखे वृद्धाश्रम में हुई थी पहली मुलाकात

हिमाचल प्रदेश में 75 साल के दूल्हे और 63 साल की दुल्हन ने शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की है। मंडी के रहने वाले कन्हैया लाल की पत्नी की मौत के बाद वह इतने टूट गए थे कि घर-परिवार छोड़कर जंगल की एक गुफा में रहने लगे। वहीं, पश्चिम बंगाल की रहने वाली सबीना भी पति की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान होकर ट्रेन से शिमला पहुंच गई थीं। दोनों की मुलाकात एक वृद्धाश्रम में हुई और अब उन्होंने शादी कर ली है।

इस अनोखे विवाह के पीछे हिमाचल की मानव सेवा संस्था का सहयोग रहा। संस्था के संस्थापक और चेयरमैन प्रकाश बंसल ने दोनों की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ कराई। शादी के बाद अब कन्हैया लाल और सबीना पति-पत्नी के रूप में एक नए वृद्धाश्रम में रहेंगे।

संस्था के चेयरमैन प्रकाश बंसल के मुताबिक, मंडी निवासी कन्हैया लाल की पत्नी का साल 2021 में निधन हो गया था। पत्नी की मौत का उन्हें गहरा सदमा लगा। वह परिवार और घर छोड़कर जंगल में रहने चले गए। बताया गया कि उन्होंने करीब सात महीने तक एक गुफा में समय बिताया। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। बाद में मानव सेवा संस्था उन्हें अपने वृद्धाश्रम में ले आई, जहां उनकी देखभाल शुरू हुई।

इसी बीच पश्चिम बंगाल की रहने वाली सबीना की जिंदगी में भी मुश्किल दौर आया। पति की मौत के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इसी हालत में वह ट्रेन से शिमला पहुंच गईं। वहां मानव सेवा संस्था ने उन्हें भी अपने वृद्धाश्रम में आश्रय दिया।वृद्धाश्रम में रहने के दौरान कन्हैया लाल और सबीना की मुलाकात हुई। दोनों एक-दूसरे को समझने लगे और उनके बीच अपनापन बढ़ा। धीरे-धीरे दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद संस्था के सहयोग से उनकी शादी कराने की तैयारी की गई।

प्रकाश बंसल ने दोनों की इच्छा के मुताबिक पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज से विवाह कराया। शादी के बाद अब दोनों को एक साथ नए वृद्धाश्रम में रखा जाएगा, जहां वे पति-पत्नी की तरह अपनी आगे की जिंदगी बिताएंगे।यह विवाह उन बुजुर्गों के लिए नई शुरुआत की मिसाल है, जिन्होंने जीवन में अपनों को खोने के बाद अकेलेपन और मुश्किलों का सामना किया। संस्था के प्रयास से कन्हैया लाल और सबीना को एक-दूसरे का साथ मिला है।

Share this story

Tags