Samachar Nama
×

कौन हैं CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत? वीडियो में जाने सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चा में आईं अफसर, IPS बनने का था सपना

कौन हैं CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत? वीडियो में जाने सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चा में आईं अफसर, IPS बनने का था सपना

सोशल मीडिया पर एक वीडियो और उस पर की गई टिप्पणी के बाद CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जमीन पर छटपटाते एक कॉकरोच की वीडियो के साथ उन्होंने कथित तौर पर लिखा था, "जो लोग खुद को नहीं सुधार सकते, वे देश को सुधारने की बात करते हैं।" इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर बहस और ट्रोलिंग शुरू हो गई। इस बीच, सोनिया सहरावत की निजी और शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में आ गई है। उनका सपना भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में जाने का था और इसके लिए उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (USC) की परीक्षा भी दी थी।

दो बार दी UPSC परीक्षा

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव सौलधा की रहने वाली सोनिया सहरावत ने दो बार UPSC परीक्षा दी। इनमें से एक प्रयास में उन्होंने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा (Mains) पास कर इंटरव्यू तक का सफर तय किया। हालांकि उनका चयन IPS के लिए नहीं हो सका।बाद में उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में सेवा शुरू की।

DU से पढ़ाई, छात्र राजनीति में भी रहीं सक्रिय

सोनिया सहरावत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स में स्नातक किया। छात्र जीवन के दौरान वह राजनीति में भी सक्रिय रहीं और दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) का चुनाव भी लड़ा था।

किरण बेदी थीं रोल मॉडल

सोनिया के पिता ज्ञानप्रकाश सहरावत, जो दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर रह चुके हैं, ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी से प्रेरित रही हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया हमेशा प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती थीं।ज्ञानप्रकाश सहरावत अब सेवानिवृत्ति के बाद बहादुरगढ़ में एक स्कूल का संचालन कर रहे हैं।

ट्रोलिंग पर क्या बोले पिता?

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और दिल्ली के जंतर-मंतर में हुई कार्रवाई से जुड़े सवालों पर सोनिया के पिता ने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की वास्तविक जानकारी सोनिया ही बेहतर तरीके से दे सकती हैं, इसलिए वही इस मामले पर सही स्थिति स्पष्ट कर सकती हैं।

सोशल मीडिया पर जारी है बहस

सोनिया सहरावत की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसकी आलोचना भी कर रहे हैं।हालांकि, वायरल पोस्ट और उससे जुड़े संदर्भ को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में पूरे मामले की वास्तविक परिस्थितियां संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया और आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

Share this story

Tags