Samachar Nama
×

नूंह मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, पानी की टंकी में मिले तीन मृत बंदर

नूंह मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, पानी की टंकी में मिले तीन मृत बंदर

नूंह स्थित शहीद हसन खान मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। रेजिडेंशियल डॉक्टर एरिया की एक इमारत की छत पर रखी पानी की टंकी में तीन मृत बंदर पाए जाने से हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह वही पानी की टंकी थी जो परिसर की तीन अलग-अलग इमारतों में पेयजल आपूर्ति के लिए जुड़ी हुई थी। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभागों में अफरा-तफरी का माहौल है। अधिकारियों ने तुरंत पानी की सप्लाई को बंद कर जांच शुरू कर दी है और टैंक की सफाई एवं सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

हरियाणा के इस मेडिकल कॉलेज में हुई इस घटना ने मरीजों और डॉक्टरों दोनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share this story

Tags