Samachar Nama
×

विधानसभा अध्यक्ष ने आठ समितियों का गठन किया, प्राक्कलन समिति की कमान विधायक प्रमोद कुमार विज को मिली

विधानसभा अध्यक्ष ने आठ समितियों का गठन किया, प्राक्कलन समिति की कमान विधायक प्रमोद कुमार विज को मिली

विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने विधानसभा की कार्यप्रणाली एवं कार्यपद्धति के नियमों के तहत आठ समितियों का गठन किया है। विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। विधायक आफताब अहमद विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष होंगे। सदस्यों में विधायक ओम प्रकाश यादव, विनोद भयाना, योगेन्द्र सिंह राणा, कंवर सिंह, मनमोहन भड़ाना, पूजा, अर्जुन चौटाला और आदित्य सुरजेवाला शामिल हैं।

विधायक प्रमोद विज को प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष और विधायक सावित्री जिंदल, अकरम खान, तेजपाल तंवर, चंद्र प्रकाश, जगमोहन आनंद, डॉ. कृष्ण कुमार, निखिल मदान और राजबीर सिंह फरटिया को सदस्य बनाया गया है। सार्वजनिक उपक्रम समिति में अध्यक्ष का दायित्व विधायक राम कुमार गौतम को सौंपा गया है।

विधायक निर्मल सिंह, गीता भुक्कल, मूलचंद शर्मा, बलवान सिंह दौलतपुरिया, शक्ति रानी शर्मा, अनिल यादव, सुनील सतपाल सांगवान और देवेंद्र सिंह कादयान को समिति का सदस्य बनाया गया है। विधायक भगवान दास को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण से संबंधित समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सरदार जरनैल सिंह, बिमला चौधरी, राम करण, चंद्र प्रकाश, शीशपाल सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, पवन खरखौदा और अनिल यादव को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

बीबी बत्रा सरकारी आश्वासन समिति की अध्यक्ष बनीं
बीबी बत्रा को सरकारी आश्वासन समिति का अध्यक्ष और विधायक अशोक कुमार अरोड़ा, ओम प्रकाश यादव, शैली चौधरी, जगमोहन आनंद, योगेन्द्र सिंह राणा, धनेश अदलक्खा, उम्मेद सिंह और मंजू चौधरी को सदस्य बनाया गया है. स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं की समिति विधायक विनोद भाया की अध्यक्षता एवं विधायक घनश्याम सर्राफ, मूलचंद शर्मा, भरत सिंह बेनीवाल, प्रमोद कुमार विज, कुलदीप वत्स, चौधरी की अध्यक्षता में बनाई गई। मामन खान, मुकेश शर्मा और गोकुल सेतिया को सदस्य बनाया गया है।

विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिढ़ा जनस्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत एवं लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विषय समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि मोहम्मद इलियास, लक्ष्मण सिंह यादव, नरेश सेलवाल, कपूर सिंह, सतीश कुमार फागना, सतपाल जांभा, मोहम्मद इसराइल और राजेश जून सदस्य होंगे। शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर गठित विषय समिति का अध्यक्ष विधायक राम कुमार कश्यप को नियुक्त किया गया है। विधायक रेनू बाला, इंदुराज सिंह नरवाल, रणधीर पनिहार, देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री, डॉ. कृष्ण कुमार, हरिंदर सिंह, बलराम दांगी और देवेन्द्र हंस को सदस्य मनोनीत किया गया है।

Share this story

Tags