
हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हुआ। अंबाला के शहजादपुर में मार्केटिंग कमेटी गेट के पास शुक्रवार दोपहर तीन बजे झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग इतनी फैल गई कि दम्पति उसमें फंस गए। इस दुर्घटना में महिला जिंदा जल गई। जबकि उसका पति बुरी तरह से झुलस गया है। दोनों पति-पत्नी को भागने का मौका भी नहीं मिला।
मृतक महिला की पहचान राधा देवी (60) के रूप में हुई है। आग में बुरी तरह झुलसी दुखारी (62) को तुरंत शहजादपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे अंबाला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिर से पैर तक गंभीर रूप से जल चुके व्यक्ति को चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया।