Rohtak में खेत में पानी को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने चलाई गोली, आरोपित गिरफ्तार
रोहतक के बहु अकबरपुर गांव में पानी के विवाद में दो भाइयों को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने विनोद नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पीड़ित दया राम के मुताबिक, पानी के विवाद में विनोद ने उसके बेटों अजय और रविंद्र को गोली मारी थी। आत्मरक्षा में भाइयों ने भी विनोद पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहु अकबरपुर गांव में खेत में पानी देने को लेकर दो भाइयों पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी।
बता दें कि बहु अकबरपुर गांव निवासी दया राम ने बताया कि उसके दो बेटे अजय (30) और रविंद्र (25) मंगलवार दोपहर 2 बजे अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। वहां पहुंचकर दोनों खेत में पानी देने लगे। उसी समय पड़ोसी खेत का मालिक विनोद भी वहां पहुंच गया और पानी को लेकर दोनों भाइयों से बहस करने लगा।
इसके बाद विनोद ने अपने दोनों बेटों पर फायरिंग कर दी। गोली अजय के सीने में और रविंद्र के हाथ में लगी। इसके बाद दोनों भाइयों ने आत्मरक्षा में विनोद पर दरांती से हमला कर दिया। दरांती हाथ में लगने से विनोद का देसी तमंचा नीचे गिर गया। खेत में फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे।
इस बारे में बहु अकबरपुर थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

