Samachar Nama
×

यमुनानगर में पड़ोसी ने ब्लैकमेल कर विवाहिता से डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म, अब पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाला

यमुनानगर में पड़ोसी ने ब्लैकमेल कर विवाहिता से डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म, अब पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाला

 गांव में विवाहिता से दुष्कर्म कर डेढ़ साल तक ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी।

शादी के बाद से पड़ोसी इरफान उस पर गलत नजर रखता था। एक जून 2024 को वह घर पर अकेली थी, तभी इरफान ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मोबाइल से अश्लील फोटो व वीडियो बना ली और किसी को बताने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

इसके बाद इरफान उसे ब्लैकमेल शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी देकर उसके पति को उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखा दी। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share this story

Tags