जेल से बाहर आते ही गुरमीत राम रहीम का पहला वीडियो वायरल, संगत के नाम दिया संदेश
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। आज सुबह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया। हनीप्रीत उसे लेने आई थी और जेल से बाहर आने के बाद बाबा डेरा सच्चा सौदा सिरसा पहुंचा, जहां पहुंचकर संगत के लिए एक वीडियो जारी किया गया। वीडियो में राम रहीम ने भक्तों को संदेश दिया है और इसे डेरा की ओर से जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह महीना स्थापना का महीना है। आप अपने घरों में रहें और सेवा करें। आपको बता दें कि अगस्त 2017 में जेल जाने के बाद बाबा को 13वीं बार जेल से बाहर आने का मौका मिला था। आज बुधवार 9 अप्रैल को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की छुट्टी दे दी है। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भी पैरोल मंजूर की गई थी।
इस वजह से जेल से बाहर आया राम रहीम
आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा के 77वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 29 अप्रैल 1948 को संत शाह मस्ताना ने की थी। राम रहीम ने इस कार्यक्रम के लिए छुट्टी का आवेदन किया था, जिसे मंजूर कर लिया गया। इससे पहले 28 जनवरी 2025 को राम रहीम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे थे। उन्हें 30 दिनों की पैरोल दी गई। वह सिरसा कैंप में 10 दिन और उत्तर प्रदेश के बरनावा कैंप में 20 दिन रहे। इससे पहले 28 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राम रहीम जेल से बाहर आया था। उन्हें 20 दिन की पैरोल दी गई और कड़ी सुरक्षा के बीच वे उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम चले गए। इस बार राम रहीम 13वीं बार जेल से बाहर आया है।
राम रहीम जेल से कब बाहर आया?
24 अक्टूबर 2020 को गुरमीत राम रहीम अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।
21 मई 2021 को गुरमीत राम रहीम को अपनी मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल भी मिली थी।
7 फरवरी 2022 को गुरमीत राम रहीम को अपने परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की छुट्टी भी मिल गई।
जून 2022 में गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया और उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में रहा।
14 अक्टूबर 2022 को गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया और बाबा ने म्यूजिक वीडियो बनाए।
गुरमीत राम रहीम को 21 जनवरी 2023 को शाह सतनाम सिंह की जयंती पर उपस्थित होने के लिए 40 दिनों की पैरोल दी गई थी।
20 जुलाई 2023 को गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया।
21 नवंबर 2023 को गुरमीत राम रहीम 21 दिन की छुट्टी पर जेल से बाहर आया और बागपत आश्रम पहुंचा।
19 जनवरी 2024 को गुरमीत राम रहीम को 50 दिन की छुट्टी पर जेल से बाहर लाया गया।
13 अगस्त 2024 को गुरमीत राम रहीम 21 दिन की छुट्टी पर जेल से बाहर आया और बागपत आश्रम पहुंचा।
2 अक्टूबर 2024 को गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली। वे उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रुके।
28 जनवरी 2025 को गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया है और वह सिरसा आश्रम में ही रहेगा।
9 अप्रैल 2025 को राम रहीम को 21 दिन की छुट्टी मिली और वह डेरा सच्चा सौदा सिरसा पहुंच गया।