Samachar Nama
×

फतेहाबाद हनीट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड निकली सुमन सिवाच,फुटेजे में देंखे इंस्टाग्राम रील्स से फंसाती थी शिकार

फतेहाबाद हनीट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड निकली सुमन सिवाच,फुटेजे में देंखे इंस्टाग्राम रील्स से फंसाती थी शिकार

फतेहाबाद में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे गिरोह की असली मास्टरमाइंड सुमन सिवाच है। इससे पहले पुलिस ने उसकी छोटी बहन रितु सिवाच को गिरफ्तार किया था।पुलिस के मुताबिक दोनों बहनें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर काफी एक्टिव थीं। प्रारंभिक जांच में दावा किया गया है कि सुमन सोशल मीडिया पर अश्लील और ग्लैमरस रील्स पोस्ट कर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी।

जांच एजेंसियों के अनुसार सुमन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 46 हजार 800 फॉलोअर्स हैं। पुलिस का कहना है कि मार्च 2025 से अब तक उसने 917 पोस्ट अपलोड की हैं। इनमें ज्यादातर वीडियो ऐसे बताए जा रहे हैं जिनमें वह बोल्ड अंदाज में नजर आती है।पुलिस के अनुसार आधे से ज्यादा वीडियोज में सुमन अकेली दिखाई देती है, जबकि कुछ वीडियोज में उसकी बहन रितु और अन्य महिलाएं भी मौजूद हैं। पुलिस अब सोशल मीडिया अकाउंट्स और उससे जुड़े संपर्कों की भी जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गैंग सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क बढ़ाता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का काम करता था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी हुई है।मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल सबूतों और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर साइबर एक्सपर्ट्स की मदद भी ली जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों बहनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गैंग में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Share this story

Tags