Samachar Nama
×

देश के इस राज्य में ईद की छुट्टी कैंसिल, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने ईद-उल-फितर की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसका मतलब यह है कि अब राज्य में सोमवार को कोई अवकाश नहीं रहेगा। हालांकि, 31 मार्च को राजपत्रित अवकाश के स्थान पर अनुसूची-2 के तहत प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया गया है। हरियाणा सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। हरियाणा के मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्त होने के कारण ईद की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

अधिसूचना जारी
हरियाणा सरकार ने ईद की छुट्टी के संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि दिनांक 26.12.2024 की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए सूचित किया जाता है कि ईद-उल-फितर यानि 31 मार्च 2025 को राजपत्रित अवकाश (सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित अवकाश) के स्थान पर प्रतिबंधित अवकाश (अनुसूची-2) के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि 29 मार्च को शनिवार है और 30 मार्च को रविवार है तथा 31 मार्च वित्तीय वर्ष 2024-2025 का अंतिम दिन है।

ईद कब है?
भारत में ईद 31 मार्च को मनाई जा सकती है। अगर ईद की तारीख आगे बढ़ाई गई तो यह 1 अप्रैल तक पहुंच जाएगी। यह सब ईद के चांद के दिखने पर निर्भर करता है। सऊदी अरब में ईद का चाँद सबसे पहले देखा जाता है और अगले दिन वहाँ ईद मनाई जाती है। इसके बाद ही दुनिया भर में लोग ईद मनाते हैं। भारत में भी ईद सऊदी अरब के एक दिन बाद मनाई जाती है। सऊदी अरब में ईद की छुट्टियाँ शुरू हो गई हैं। दरअसल, ईद अरब देशों के लिए सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, यही वजह है कि वहां कई दिनों की छुट्टियां मनाई जाती हैं। सऊदी अरब में ईद की छुट्टियां 23 मार्च से शुरू हो गई हैं।

Share this story

Tags