शराब के नशे में देवर ने रोका भाभी का रास्ता, छाती में घोंप दिया चाकू, गिरफ्तार

हरियाणा में रिश्तों का कत्ल हो गया है। जींद के किशनपुरा गांव में एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रंजिश के चलते अपनी भाभी की हत्या कर दी। किशनपुरा गांव में आरोपी जीजा ने अपनी साली की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी पत्नी से झगड़ा कर रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपनी भाभी की सरेआम सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है। पुलिस उसे शनिवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने सिविल अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
किशनपुरा गांव निवासी 43 वर्षीय सुनीता गुरुवार शाम अपने छोटे देवर सुखदेव के घर जा रही थी। जब वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची तो शराब के नशे में धुत आरोपी देवर हुकम चंद ने उसका रास्ता रोक लिया। फिर उसने उसकी छाती में चाकू घोंप दिया। इसी कारण सुनीता वहीं गिर गई। अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।