हरियाणा के 504 करोड़ बैंकिंग घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, फुटेज में देंखे 19 आरोपियों के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल; 6 IAS अधिकारी भी नामजद
हरियाणा के चर्चित 504 करोड़ रुपये के बैंकिंग घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पंचकूला स्थित CBI कोर्ट में 19 आरोपियों के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में कई बड़े अधिकारियों और बैंक कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।CBI की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट में 6 IAS अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा IDFC फर्स्ट बैंक के तीन अधिकारी और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक अधिकारी का नाम भी शामिल है।
बैंक अधिकारियों से 20 करोड़ रुपये का सोना जब्त
जांच के दौरान CBI ने बैंक अधिकारियों से जुड़े ठिकानों की जांच की। एजेंसी के मुताबिक, इन अधिकारियों से करीब 20 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया है।इसके अलावा हरियाणा सरकार के 9 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। CBI का आरोप है कि इस पूरे मामले में सरकारी अधिकारियों और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से आर्थिक अनियमितताएं की गईं।
अब तक 37 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट
504 करोड़ रुपये के इस घोटाले में CBI अब तक कुल 37 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जांच एजेंसी लगातार मामले से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।मामले में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद यह घोटाला काफी चर्चा में रहा है। CBI यह पता लगाने में जुटी है कि रकम का इस्तेमाल किस तरह किया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।
जांच में सामने आई कई अनियमितताएं
CBI की जांच में बैंकिंग प्रक्रिया और सरकारी स्तर पर हुई कथित अनियमितताओं को लेकर कई तथ्य सामने आए हैं। एजेंसी ने आरोपियों के बीच वित्तीय लेनदेन, दस्तावेजों और अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई है।जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। आने वाले समय में इस केस में और भी नाम सामने आने की संभावना है।फिलहाल CBI की तीसरी चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब अदालत में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी। सभी आरोपियों पर लगे आरोपों की सुनवाई कोर्ट में होगी और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

