Samachar Nama
×

मॉडल शीतल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! ब्वॉयफ्रेंड सुनील ने ही रची थी साजिश, जाने कैसे हत्या को दिया एक्सीडेंट का रूप 

मॉडल शीतल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! ब्वॉयफ्रेंड सुनील ने ही रची थी साजिश, जाने कैसे हत्या को दिया एक्सीडेंट का रूप 

हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी की हत्या के आरोपी सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शीतल का शव हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में नहर से बरामद हुआ है। शीतल म्यूजिक वीडियो में काम करती थी और पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती थी। वह 14 जून को शूटिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने पानीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पुलिस को सूचना मिली कि रविवार देर रात नहर में एक युवती का शव मिला है, जिसकी पहचान बाद में शीतल के रूप में हुई। पानीपत में पुलिस में शीतल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।" पुलिस ने इस मामले में शीतल के प्रेमी सुनील के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि, गिरफ्तारी से बचने के लिए सुशील ने बड़ी साजिश रची थी और शीतल की हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की थी।

सुनील ने कबूला जुर्म

शीतल की बहन नेहा के मुताबिक, शीतल ने शनिवार रात डेढ़ बजे उसे वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल की थी और बताया था कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद शीतल का मोबाइल फोन बंद बताने लगा। रविवार सुबह सुनील की कार पानीपत के पास नहर में मिली। लेकिन शीतल नहीं मिली। सोमवार सुबह शीतल का शव सोनीपत के पास खरखौदा में नहर में मिला। शव करीब 80 किलोमीटर तक बहकर आया था। शीतल के शव की पहचान उसके हाथ और सीने पर बने टैटू से हुई। इस बीच सुनील पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती मिला। उसने बताया कि उसकी कार नहर में गिर गई थी। उसने हत्या को हादसा साबित करने के लिए ड्रामा किया। हालांकि पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सुनील शादीशुदा है और 2 बच्चों का पिता है। इस कारण शीतल ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया था। लेकिन वह शीतल के पीछे पड़ा था।

चाकू से किए थे कई वार
पुलिस को शीतल के शरीर पर कई निशान मिले हैं। सुनील ने शीतल पर चाकू से कई वार किए थे। शीतल करीब 6 साल से सुनील को जानती थी। इससे पहले वह करनाल में सुनील के होटल में काम करती थी।

Share this story

Tags