कुरुक्षेत्र में पति की हत्या के बाद पत्नी बोली- मेरे सिर पर काली माता आ गई थी, वीडियो में देंखे फिर छत से कूदी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राजेश की बेरहमी से हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोप है कि राजेश की उसकी पत्नी विमला ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमले में राजेश के सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट तक गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने आसपास मौजूद लोगों से कथित तौर पर कहा कि उसके सिर पर काली माता आ गई थी और इसी वजह से उसने राजेश को मार डाला।
राजेश की मां अमरो देवी ने मामले को लेकर कई अहम बातें बताई हैं। उनके मुताबिक, राजेश की हत्या करने के बाद विमला आसपास के लोगों से यही कह रही थी कि उसके सिर पर काली माता आ गई थी, इसलिए उसने राजेश की हत्या कर दी। इसके बाद उसने कथित तौर पर घर की छत से छलांग लगा दी।
पुलिस के पहुंचने पर बेहोश हुई महिला
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने के दौरान विमला बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजेश की मां अमरो देवी ने आरोप लगाया कि विमला का व्यवहार सामान्य नहीं था। उन्होंने उसे सनकी बताते हुए कहा कि वह झाड़-फूंक भी करती थी। परिवार की ओर से सामने आई इन बातों के बाद पुलिस आरोपी महिला के व्यवहार और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
राजेश की तीसरी पत्नी थी विमला
जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि विमला राजेश की तीसरी पत्नी थी। बताया जा रहा है कि विमला उम्र में राजेश से करीब चार से पांच साल बड़ी थी। दोनों के बीच वैवाहिक संबंधों को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे वास्तव में क्या वजह थी और क्या आरोपी महिला ने किसी पूर्व विवाद या अन्य कारण से वारदात को अंजाम दिया।
इस घटना के बाद इलाके में भी सनसनी फैल गई है। राजेश के परिवार ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।

