घरेलू हिंसा शिकायत के बाद मामला गरमाया, वीडियो में देंखे कोर्ट ने दिए दूर रहने के निर्देश
हरियाणवी मनोरंजन जगत की मशहूर डांसर-सिंगर Sapna Choudhary और उनके पति Veer Sahu के बीच चल रहा विवाद पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों के बीच बढ़े तनाव और कानूनी कार्रवाई के बाद मामला सोशल मीडिया से लेकर अदालत तक चर्चा का विषय बन गया है।जानकारी के अनुसार, सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में अपने पति वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के साथ उन्होंने ऑडियो और वीडियो सबूत भी पेश किए हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर अदालत ने प्रारंभिक सुनवाई में वीर साहू को सपना चौधरी से दूर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं।
कोर्ट के आदेश के बाद यह मामला और अधिक गंभीर हो गया है और दोनों पक्षों की गतिविधियों पर नजर बनी हुई है।इसी बीच गुरुवार को दोनों ने अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी गतिविधियां साझा कीं, जिससे विवाद और अधिक सुर्खियों में आ गया। वीर साहू ने गौशाला से जुड़ा एक वीडियो साझा किया, जबकि सपना चौधरी ने भी गौशाला का वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
सपना चौधरी ने अपने पोस्ट में अपने एक साल पुराने लोकप्रिय गीत “आंख्या में” के लिरिक्स पर आधारित एक रील भी बनाई। इस रील में उन्होंने गाने के बोलों के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, जिसमें प्रेम और व्यक्तिगत भावनाओं का संकेत दिखाई दिया।
उनकी इस रील में शामिल लाइनें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें “मन्ने थोड़ी थोड़ी तेरे पै मर लेन दें, आंख्या में मन्ने पिया बस लेण दें” जैसे बोल शामिल हैं। इस पोस्ट के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।फिलहाल यह मामला कानूनी प्रक्रिया के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। दोनों पक्षों के बीच आगे क्या रुख रहेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

