डायल-112 के बोनट पर बैठी लड़की, बीच सड़क काटा बवाल; पुलिस वालों ने जोड़ लिए हाथ
गुजरात के वडोदरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती डायल 112 पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वडोदरा पुलिस की महिला अधिकारी लड़की की काउंसलिंग कर रही हैं और उससे हंगामे का कारण पूछ रही हैं। दिल्ली और गुरुग्राम जैसे शहरों में ऐसी घटनाएं आम हैं।
वडोदरा का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती ने पहले शहर के मकरपुरा GIDC इलाके में महादेव मंदिर के सामने पुलिस की गाड़ी (DIAL 112) को रोका और फिर उसके बोनट पर बैठ गई। इसके बाद उसने हंगामा किया। डायल 112 पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने महिला को बार-बार नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी।
पुलिस महिला की काउंसलिंग कर रही है।
घटना देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की शायद नशे में थी। यह भी दावा किया जा रहा है कि लड़की का अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ था, जिसके कारण उसने पब्लिक जगह पर हंगामा किया। इस घटना के बाद पुलिस ने लड़की को शांत किया और उसे ले गई। हंगामा करने वाली महिला की वडोदरा पुलिस की महिला अधिकारी काउंसलिंग कर रही हैं।
वडोदरा पुलिस की गाड़ी पर चढ़ी
यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर हंगामा क्यों किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अभी पता चला है कि लड़की 16 साल की है। उसके माता-पिता को घटना के बारे में बता दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या लड़की ने किसी तरह का नशा किया हुआ था, और अगर किया हुआ था, तो उसने किस तरह का नशा किया हुआ था।

