गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी: अल-कायदा टेरर मॉड्यूल की मास्टरमाइंड महिला आतंकी समा परवीन गिरफ्तार
गुजरात एटीएस ने अल-कायदा आतंकी मॉड्यूल के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद स्थित गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु से समा परवीन (30) नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो अल-कायदा से जुड़ी थी। इससे पहले 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले एटीएस ने अल-कायदा की भारतीय इकाई AQIS से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से 2 गुजरात से, 1 नोएडा से और एक दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि गुजरात एटीएस ने पहले 4 AQIS आतंकियों को गिरफ्तार किया था। कल बेंगलुरु से एक महिला को गिरफ्तार किया गया। यह आतंकी महिला एक ऑनलाइन मॉड्यूल चलाती थी। उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से आवश्यक पाकिस्तानी संपर्क बरामद किए गए हैं। गुजरात एटीएस ने ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल चला रहे 5 AQIS आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
यह महिला आतंकी कर्नाटक की रहने वाली है और अलकायदा के पूरे मॉड्यूल को खुद ही चला रही थी। फिलहाल, गुजरात एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। 30 वर्षीय शमा AQIS की मुख्य महिला आतंकवादी है और झारखंड की रहने वाली है, लेकिन वह इन आतंकवादी गतिविधियों के कारण बेंगलुरु में रह रही थी।

