उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अपना पक्ष रखने और जांच एजेंसी को जरूरी जानकारी देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी को अपनी बेटी जैसा बताते हुए कहा कि इस मामले से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने कहा, “अंकिता भंडारी मेरी बेटी जैसी थी। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मुझे इस मामले में सच बोलने की शक्ति दें।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जांच एजेंसी के सामने अपना पक्ष रखेंगे और मामले से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा करेंगे।

