Narendra Modi और राहुल गांधी में पीएम की पसंद कौन? सर्वे में मिला चौंकाने वाला जवाब

सर्वे के अनुसार, 5.43 प्रतिशत लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में पसंद किया है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4.96 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को 2.33 प्रतिशत लोग पीएम देखना चाहते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केवल 1.09 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। हालांकि, सर्वे से पता चला है कि पिछले पांच वर्षों में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है। 2019 में 60.76 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए पहली पसंद माना। लेकिन साल 2020 में बढ़कर 62.21 प्रतिशत हो गया। हालांकि, 2022 में 50.77 प्रतिशत लोगों ने उन्हें पीएम पद के लिए समर्थन दिया। दूसरी ओर, पिछले पांच वर्षों में राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है। 2019 में 16.78 प्रतिशत ने उन्हें पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में देखा था। लेटेस्ट सर्वे में राहुल गांधी को 18 प्रतिशत लोगों ने शीर्ष पद के लिए समर्थन किया है।
--आईएएनएस
एफजेड