Samachar Nama
×

दिल्ली एनसीआर से लेकर राजस्थान में फिर बदलने वाला है मौसम, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान, यहां जानें IMD का ताजा अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में इन दिनों सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। इतना ही नहीं पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से आज के मौसम का पूर्वानुमान दिया गया.....
sdafd

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में इन दिनों सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। इतना ही नहीं पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से आज के मौसम का पूर्वानुमान दिया गया है। आईएमडी के अनुसार आज देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम अलग-अलग रहेगा। देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू जारी रहेगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी भीषण गर्मी पड़ रही है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने देश की राजधानी में गर्मी का अलर्ट भी जारी किया है। राज्य में आज मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर में 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार मौसम के मिजाज में बदलाव होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चल सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 36-38 और न्यूनतम 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार-झारखंड में बारिश

आईएमडी ने बिहार में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के पूर्वी जिलों में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी बिहार में मौसम गर्म और उमस भरा रहने वाला है। झारखंड में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने खासकर रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान-एमपी में चलेगी लू

राजस्थान में आज गर्मी पूरे जोर पर रहेगी। मौसम विभाग ने राज्य में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क है। पश्चिमी राजस्थान में हल्की धूल भरी आंधी आ सकती है। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। खासकर ग्वालियर, भोपाल और इंदौर में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी राज्यों में दिखने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

Share this story

Tags