द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, हेलमेट ने बचाई युवकों की जान; डैशकैम में कैद हुआ हादसा
दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए, लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। पूरी घटना पास से गुजर रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक एक्सप्रेसवे पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों युवक भी नीचे जा गिरे। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया।
डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ हादसा
हादसे का वीडियो पास की कार में लगे डैशकैम में कैद हो गया। वीडियो में तेज रफ्तार थार बाइक को टक्कर मारती नजर आ रही है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवकों की मदद की।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डैशकैम फुटेज के आधार पर पुलिस थार और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस वाहन का नंबर और अन्य सुराग जुटाकर उसकी तलाश में लगी है।

