Coronavirus Updates: देश में संक्रमितों की संख्या 9 लाख पार, 24 घंटे में आए 28 हजार से ज्यादा केस
देश में कोरोना वायरस तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। कोरोना को काबू में करने के लिए कई देश वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। इस बीच कोरोना महामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिका और ब्राजील के बाद रोजोना भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले आ रहे हैं। अमेरिका से ज्यादा भारत में मौतें हो रही है। देश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9 लाख को पार कर गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 9 लाख 6 हजार 752 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 23727 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जबकि 5 लाख 71 हजार लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 28 हजार 498 नए मामले आए हैं और 553 लोगों की मौत हो गई है।
कोरोना संक्रमितों की हिसाब से दुनिया के देशों में भारत का तीसरा स्थान हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में पाए गए हैं। अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित और मृत्युदर दूसरे देशों की तुलना में भारत में स्थिति बेहतर हैं।
देश में इस वक्त कोरोना वायरस के एक्टिव केस 3 लाख 11 हजार के पार है। सबसे ज्यादा कोरोना केस महाराष्ट्र में हैं जहां पर 1 लाख से ज्यादा मरीजों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इसके बाद तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल है। इन पाचों राज्यों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस सबसे ज्यादा हैं।
Read More…
पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक की मौत पर बवाल, 12 घंटे बंद का ऐलान
LAC tension: सीमा विवाद पर भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की चौथी वार्ता आज