अभी से 38°C के पार पहुंचा पारा, दिल्ली-NCR में पड़ेगी भयंकर गर्मी, IMD ने बताया अगले सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में गर्मी का प्रकोप और तेज़ होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुँच जाएगा।
आने वाले हफ़्ते में मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन किसी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस या बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि, हफ़्ते के आखिर में तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।

