राहुल गांधी से नहीं मिला भाव तो बौखलाए कर्नाटक CM सिद्धारमैया, अब PM मोदी और BJP पर फूटा गुस्सा
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और पार्टी के भीतर आंतरिक कलह भी है। इन आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस अब भाजपा पर चंदा रोकने का आरोप लगा रही है।जानकारी के अनुसार, दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का अपमान हुआ।
अमित मालवीय ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री उनसे मिले बिना ही लौट गए।इसके बाद सिद्धारमैया ने कांग्रेस का बचाव किया और स्पष्ट किया कि राहुल गांधी का कर्नाटक से बहुत लगाव है। इसके अलावा, सिद्धारमैया ने कांग्रेस की कमियों को छिपाने के लिए भाजपा पर आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि राज्य में आई बाढ़ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मदद नहीं की।लेकिन भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों और आंतरिक कलह को छिपाने की कोशिश कर रही है।

